सीबीआई ने कोर्ट से की डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी...' की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग

सीबीआई ने मुंबई की एक विशेष अदालत से डॉक्यूमेंट्री 'द इंद्राणी मुखर्जी स्टोरी: बरीड ट्रुथ' की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की है। सीबीआई ने कोर्ट में अर्ज़ी दायर करते हुए कहा कि शीना बोरा मर्डर केस की सुनवाई पूरी होने तक डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण नहीं होना चाहिए। गौरतलब है, यह डॉक्यूमेंट्री ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होनी है।

Load More