सीबीआई ने घूस मामले में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अफसरों समेत 4 लोगों को किया अरेस्ट
सीबीआई ने ₹3 लाख की रिश्वत के मामले में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में तैनात संयुक्त निदेशक रैंक के दो अधिकारियों और आलोक इंडस्ट्रीज़ के एक असोसिएट समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने कहा, "दिल्ली, गुरुग्राम और चेन्नई में आरोपियों के परिसरों में तलाशी ली गई जिसमें ₹59.80 लाख नकद, कई दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत बरामद हुए।"