सीबीआई ने जासूसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
सीबीआई ने दिल्ली सरकार की 'फीडबैक यूनिट' से जुड़े जासूसी मामले में पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह केस भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत दर्ज किया गया है। सीबीआई द्वारा दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया अभी इसी केस से जुड़ी जांच को लेकर ईडी की हिरासत में हैं।