सीबीआई ने टूना मछली घोटाला मामले में लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैज़ल पर केस दर्ज किया
सीबीआई ने टूना मछली निर्यात में कथित अनियमितता के मामले में लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैज़ल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने एनसीपी सांसद के भतीजे अब्दुल रज़ाक और श्रीलंका की एक कंपनी एसआरटी जनरल मर्चेंट्स को भी एफआईआर में आरोपी बनाया है। सीबीआई ने फैज़ल के दिल्ली, कालीकट और लक्षद्वीप स्थित आवास पर छापेमारी भी की है।