सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में 5 प्रभावशाली लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले में 5 प्रभावशाली लोगों के खिलाफ पहला मामला दर्ज किया है। गौरतलब
है, कलकत्ता हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और ज़मीन हड़पने के आरोपों की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच का आदेश दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में अगली सुनवाई 2 मई को होगी।