सीबीआई ने बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में मंत्री परेश व उनकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया
सीबीआई ने पश्चिम बंगाल में शिक्षकों की भर्ती में कथित घोटाले को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री परेश चंद्र अधिकारी व उनकी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले कलकत्ता हाईकोर्ट ने दोनों को एजेंसी के सामने पेश होने का आदेश दिया लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसके बाद उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है।