सीबीआई ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए 29 महिला अफसरों समेत 53 अफसरों की टीम बनाई
सीबीआई ने मणिपुर में हुई जातीय हिंसा की जांच के लिए अलग-अलग रैंक की 29 महिला अधिकारियों समेत कुल 53 अधिकारियों की टीम बनाई है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि उप-महानिरीक्षक रैंक के 3 अधिकारी राज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व करेंगे और ये अधिकारी संयुक्त निदेशक घनश्याम उपाध्याय को रिपोर्ट करेंगे।