सीबीआई ने मानव तस्करी को लेकर दिल्ली में कई जगहों पर मारा छापा, 2 नवजात किए गए रेस्क्यू
दिल्ली में मानव तस्करी की सूचना के बाद शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान सीबीआई ने केशवपुरम इलाके के एक घर से 2 नवजातों को रेस्क्यू किया जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में सीबीआई एक महिला समेत कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।