सीबीआई ने यस बैंक-डीएचएफएल धोखाधड़ी मामले में मुंबई व पुणे में 8 स्थानों पर की छापेमारी

यस बैंक और दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) से जुड़े धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने मुंबई और पुणे में 8-जगहों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने पुणे के बिल्डर अविनाश भोसले और मुंबई के रियल एस्टेट डेवलपर्स विनोद गोयनका और शाहिद बलवा से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। गौरतलब है, विनोद और शाहिद 2जी स्पेक्ट्रम केस में भी आरोपी थे।

Load More