सीबीआई ने यूको बैंक से जुड़े ₹820 करोड़ के आईएमपीएस घोटाले में 67 ठिकानों पर की छापेमारी

यूको बैंक में ₹820 करोड़ के संदिग्ध आईएमपीएस लेनदेन के केस में सीबीआई ने राजस्थान और महाराष्ट्र में 67 ठिकानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने कहा, "छापेमारी के दौरान यूको बैंक और आईडीएफसी से संबंधित करीब 130 आपत्तिजनक दस्तावेज़ों और 43 डिजिटल उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए ज़ब्त किया गया।" इस दौरान 30 लोगों से पूछताछ की गई।

Load More