सीबीआई ने रिश्वत मामले में पावर ग्रिड के कार्यकारी निदेशक समेत 6 को गिरफ्तार किया
सीबीआई ने टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े रिश्वत मामले में 'पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया' के कार्यकारी निदेशक बी.एस. झा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा कंपनी के कार्यकारी उपाध्यक्ष देशराज पाठक और सहायक उपाध्यक्ष आर. एन. सिंह समेत 5 अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाज़ियाबाद में छापेमारी की है।