सीबीआई ने लालू के खिलाफ रेलवे परियोजनाओं में भ्रष्टाचार से जुड़ा केस फिर से खोला: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई ने आरजेडी प्रमुख व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ रेलवे परियोजनाओं के आवंटन में कथित भ्रष्टाचार के केस में फिर से जांच शुरू की है। इस केस में लालू के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी चंदा यादव व रागिनी यादव भी आरोपी हैं। यह केस 2021 में बंद कर दिया गया था।