सीबीआई ने शराब नीति केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने शराब नीति मामले में रविवार को दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की एफआईआर में पहले आरोपी बनाए गए सिसोदिया ने इससे पहले कहा था कि कुछ महीनों के लिए जेल में रहना पड़ा तो उसका उन्हें अफसोस नहीं है। सिसोदिया के पास दिल्ली सरकार के 18 विभाग हैं।

Load More