सीबीआई ने साइबर क्राइम मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 24 जगहों पर छापेमारी कर ज़ब्त किए ₹2.2 करोड़
सीबीआई ने 24 जगहों पर छापेमारी कर फर्ज़ी कॉल सेंटर के ज़रिए विदेशी नागरिकों को निशाना बनाने वाले एक साइबर क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गुजरात में छापा मारा और ₹2.2 करोड़ ज़ब्त किए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में डिजिटल साक्ष्य, संपत्तियों और क्रिप्टोकरेंसी से संबंधित दस्तावेज़ भी बरामद किए गए।