सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले राजघाट पहुंचे दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया
दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे। सिसोदिया ने कहा, "षड्यंत्रकारियों के खिलाफ यह आज़ादी की दूसरी लड़ाई है...सीबीआई मुख्यालय जाने से पूर्व बापू का आशीर्वाद लिया।" इसपर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है।