सीबीएफसी ने '72 हूरें' के ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार, निर्माता ने दी प्रतिक्रिया
सेंसर बोर्ड ने फिल्म '72 हूरें' के ट्रेलर के लिए सर्टिफिकेट जारी करने से इनकार कर दिया है। सह-निर्माता अशोक पंडित ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सीबीएफसी ने फिल्म को मंज़ूरी दे दी लेकिन ट्रेलर को नकार दिया...इसमें फिल्म के ही सीन हैं इसलिए यह फैसला चौंकाने वाला है।" बकौल अशोक, मेकर्स सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग करेंगे।