सीबीएसई की 10वीं कक्षा की परीक्षा में किस रीजन में पास हुए कितने प्रतिशत विद्यार्थी?
सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जिसमें कुल पास प्रतिशत 93.12 रहा। 12वीं कक्षा में पास प्रतिशत के मामले में शीर्ष पर रहे त्रिवेंद्रम रीजन में 10वीं के विद्यार्थियों का भी पास प्रतिशत (99.91) सर्वाधिक रहा जिसके बाद बेंगलुरु (99.18), चेन्नई (99.14) और अजमेर (97.27) रीजन रहे। गुवाहाटी रीजन का पास प्रतिशत सबसे कम (76.90) है।