सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में किस रीजन के सबसे अधिक व सबसे कम विद्यार्थी हुए पास?

सीबीएसई द्वारा सोमवार को घोषित किए गए 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों में कुल 93.60% विद्यार्थी पास हुए। इसमें त्रिवेंद्रम रीजन में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत (99.75) सबसे अधिक रहा जिसके बाद विजयवाड़ा (99.6%), चेन्नई (99.3%) और बेंगलुरु (99.26%) रीजन का स्थान है। वहीं, गुवाहाटी रीजन में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत (77.94) सबसे कम रहा।

Load More