सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में किस रीजन में पास हुए सबसे अधिक और सबसे कम विद्यार्थी?
सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विभिन्न रीजन में त्रिवेंद्रम में पास होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत (98.83%) सर्वाधिक रहा जिसके बाद बेंगलुरु का पास प्रतिशत (98.16%) है। चेन्नई, दिल्ली पूर्व और दिल्ली पश्चिम टॉप-5 रीजन में शामिल हैं। प्रयागराज में सबसे कम पास प्रतिशत (83.71%) है जबकि इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71% रहा।