सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा की तारीखों की घोषणा की
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। परीक्षा 2 जनवरी 2023 से शुरू होकर 14 फरवरी 2023 को समाप्त होगी। पूरी डेटशीट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in से जानकारी ले सकते हैं। वहीं, 14 फरवरी तक स्कूलों को अंक व ग्रेड अपलोड करने होंगे।