केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। नतीजे https://cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर सहित अन्य प्लैटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं। गौरतलब है कि 15 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक हुई सीबीएसई की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए 21,86,940 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था।