केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए। परीक्षार्थी अपना परिणाम https://cbseresults.nic.in/, डिजिलॉकर और अन्य प्लैटफॉर्म पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि इस साल 15 फरवरी से 2 अप्रैल तक हुई सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 16 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे।