केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए और विद्यार्थी अपना परिणाम https://cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। इस साल सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में लगभग 20 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। इससे पहले सीबीएसई ने आज ही 12वीं कक्षा के भी परिणाम घोषित किए जिसमें 87.98% विद्यार्थी पास हुए हैं।