सीमा पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहो: मुंबई पुलिस से अज्ञात कॉलर
मुंबई पुलिस को एक अज्ञात शख्स ने कॉल कर सीमा हैदर के पाकिस्तान नहीं लौटने पर '26/11 जैसे आतंकी हमले' के लिए तैयार रहने की धमकी दी है। बकौल पुलिस, उन्हें बुधवार को यह कॉल आई थी और वे इसकी जांच कर रहे हैं। दरअसल, सीमा अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के लिए पाकिस्तान से यूपी आई हैं।