सीमा व सचिन के वकील ने सचिन को 'लप्पू' व 'झींगुर' कहने वाली महिला को भेजा नोटिस

पाकिस्तान से गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन के वकील एपी सिंह ने सचिन को 'लप्पू' और 'झींगुर' कहने वाली मिथिलेश भाटी नामक पड़ोसी महिला को मानहानि का नोटिस भेजा है। हालांकि, मिथिलेश भाटी ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। मिथिलेश ने कहा, "हमारे यहां पर 'लप्पू' और 'झींगुर' नॉर्मल शब्द है।"

Load More