सीमा हैदर का 'देश मेरा रंगीला' गाने पर तिरंगे के साथ डांस करने का वीडियो हुआ वायरल
पाकिस्तान से भारत में अवैध रूप से दाखिल होने वाली सीमा हैदर का 'देश मेरा रंगीला' पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इससे पहले सीमा हैदर ने अपने प्रेमी सचिन के घर पर तिरंगा फहराया था और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए थे।