सीमा हैदर ने जिस बस से भारत में किया था प्रवेश उसे चेक करने वाले 2 एसएसबी कर्मी हुए निलंबित
पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर के अपने 4 बच्चों संग नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसने के मामले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अपने एक इंस्पेक्टर और एक जवान को निलंबित किया है। बकौल रिपोर्ट्स, निलंबित कर्मियों ने 13 मई को भारत-नेपाल बॉर्डर पर उस बस की जांच की थी जिसमें सीमा व उसके बच्चे सवार थे।