कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी 2023 के नतीजे शनिवार को घोषित कर दिए गए। यूजीसी के मुताबिक, सबसे अधिक 5,685 छात्रों ने अंग्रेज़ी में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इसके अलावा 4,850 छात्रों ने जीव विज्ञान/जैविक अध्ययन/जैव प्रौद्योगिकी/जैव रसायन में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया जबकि 2,836 छात्रों ने अर्थशास्त्र/व्यावसायिक अर्थशास्त्र में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया है।