सीयूईटी-पीजी 2023 का शेड्यूल हुआ जारी, 1 जून से 10 जून के बीच होगी परीक्षा

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने बुधवार को बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी-पीजी) 2023, 1 जून से 10 जून के बीच आयोजित होगी। कुमार ने ट्वीट किया, "इसके आवेदन की प्रक्रिया मार्च-2023 के मध्य में शुरू होगी।" इससे पहले यूजीसी ने बताया था कि सीयूईटी-यूजी 2023 का आयोजन 21-31 मई के बीच होगा।

Load More