सीरम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन को आया कार्डियक अरेस्ट, हुई ऐंजियोप्लास्टी
डॉक्टर्स ने शुक्रवार को बताया कि वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन और एमडी साइरस पूनावाला को माइल्ड कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उनकी पुणे के एक अस्पताल में ऐंजियोप्लास्टी हुई। 82-वर्षीय साइरस को कथित तौर पर कार्डियक अरेस्ट गुरुवार को आया था। अस्पताल के एडवाइज़र ने बताया, "वह तेज़ी से रिकवर हो रहे हैं।"