सीरियल 'इमली' फेम साई केतन को चलती बस पर शूटिंग करने के दौरान पेड़ की टहनी से लगी चोट
सीरियल 'इमली' फेम साई केतन राव को चलती बस पर शूटिंग करने के दौरान पेड़ की टहनी से चोट लग गई है। ऐक्टर ने 'इंडिया फोरम' से कहा, "पेड़ की टहनी मेरे चेहरे पर आकर लगी जिससे मेरी आंख के पास माथे के बगल में सूजन और खरोंचे भी आईं। दर्द से मेरी हालत खराब हो गई।"