सीरियल की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने बदसलूकी की थी: 'लापता लेडीज़' फेम नितांशी
फिल्म 'लापता लेडीज़' फेम अभिनेत्री नितांशी गोयल ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया है। नितांशी ने कहा, "एक टीवी सीरियल की शूटिंग के दौरान उसके डायरेक्टर ने मेरी मां के सामने मुझसे बदसलूकी की थी।" उन्होंने कहा, "मेरी मां रोज़ाना उस सेट पर रोती थीं।"