सीरिया ने फर्ज़ी खबरें फैलाने का आरोप लगाकर रद्द की बीबीसी की मीडिया मान्यता
सीरिया के सूचना मंत्रालय ने फर्ज़ी खबरें फैलाने का आरोप लगाकर बीबीसी की मीडिया मान्यता रद्द कर दी है। मंत्रालय ने कहा कि सीरिया के दुश्मनों के बयानों के आधार पर भ्रामक खबरों को लेकर बीबीसी को चेतावनी दी गई थी। बीबीसी ने कहा, "हम तथ्य स्थापित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक समूहों के लोगों से बात करते हैं।"