सीरिया में अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 22 सैनिक हुए घायल
अमेरिकी सेना ने बताया है, "पूर्वोत्तर सीरिया में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर 22 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए।" सेना ने कहा, "घायलों का इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल 10 सैनिकों को बेहतर इलाज के लिए क्षेत्र से बाहर ले जाया गया है।" बकौल सेना, दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।