सीरिया में ड्रोन हमले में मारा गया इस्लामिक स्टेट का लीडर अल-मुहाजिर

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि सीरिया के अलेप्पो में अमेरिकी ड्रोन हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का उसमाह अल-मुहाजिर नामक लीडर मारा गया। एक अधिकारी ने बताया कि एमक्यू-9 रीपर ड्रोन के हमले के दौरान अल-मुहाजिर बाइक चला रहा था। इस हमले में किसी आम नागरिक के मारे जाने की खबर नहीं है।

Load More