सीरिया में मलबे से निकाले जाने के बाद बचावकर्मियों के साथ खेलने लगा बच्चा
सीरिया के अरमनाज़ गांव में भीषण भूकंप की वजह से धराशायी हुई इमारत के मलबे से निकाले जाने के बाद एक बच्चा बचावकर्मियों के साथ खेलने लगा जिसका वीडियो वॉलंटियर ग्रुप 'वाइट हेलमेट्स' ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में बच्चा बचावकर्मियों के गाल भी नोंचता हुआ दिख रहा है। वाइट हेलमेट्स ने लिखा, "चमत्कार बार-बार हो रहे हैं।"