सीरिया से गोले दागे जाने के बाद इज़रायल ने भी सीरिया पर दागे गोले
हमास के साथ चल रहे युद्ध के बीच इज़रायली सेना ने मंगलवार को बताया कि सीरिया से कई गोले दागे जाने के बाद उसने भी सीरिया पर गोले दागे हैं। रॉयटर्स ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि फिलिस्तीनी गुट ने सीरिया से हमला किया था। इससे पहले इज़रायल ने लेबनान के हिज़बुल्लाह पर भी जवाबी गोलीबारी की थी।