सीवर की सफाई के दौरान मरने वालों के परिजन को ₹30 लाख का मुआवज़ा दे सरकार: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है कि सीवर की सफाई के दौरान जान गंवाने वालों के परिजन को मुआवज़े के रूप में सरकार को ₹30 लाख का भुगतान करना होगा। बकौल कोर्ट, केंद्र और राज्य सरकारों को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि हाथ से मैला ढोने की प्रथा पूरी तरह खत्म हो जाए।