सीसीआई के खिलाफ एमेज़ॉन की याचिका खारिज, 45 दिनों में भरना होगा ₹200 करोड़ का जुर्माना
नैशनल कंपनी लॉ अपीलीय ट्रिब्यूनल (एनसीएलएटी) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के आदेश को चुनौती देने वाली एमेज़ॉन की याचिका सोमवार को ठुकरा दी। सीसीआई ने फ्यूचर कूपन के साथ एमेज़ॉन के सौदे की मंज़ूरी को निलंबित किया था। एनसीएलएटी ने एमेज़ॉन को सीसीआई द्वारा लगाया गया ₹200 करोड़ का जुर्माना 45 दिनों के अंदर भरने का निर्देश दिया है।