सीसीआई द्वारा प्राइवेसी पॉलिसी की जांच के खिलाफ वॉट्सऐप-मेटा की याचिका एससी ने की खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वॉट्सऐप और उसकी पेरेंट कंपनी मेटा की वह याचिका खारिज कर दी जिसमें भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा उनकी प्राइवेसी पॉलिसी की जांच पर रोक लगाने की मांग की गई थी। सीसीआई की ओर से पेश हुए एएसजी एन. वेंकटरमण ने कहा कि प्राधिकरण केवल प्रभुत्व के दुरुपयोग के मुद्दे की जांच कर रहा है।

Load More