सुकेश ने जैकलीन के बर्थडे पर बनाया कार्ड; पत्र में लिखा- हर खुशी तुम्हारे कदमों में रख दूं
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के जन्मदिन पर उनके लिए हाथ से ग्रीटिंग कार्ड बनाया है और हिंदी में एक पत्र लिखा है। सुकेश ने पत्र में लिखा है, "आज पहली बार ईश्वर से कुछ मांगा है, उनके आगे सिर झुकाया है…दुनिया की हर खुशी तुम्हारे कदमों में रख दूं...तुम्हारा हर सपना, हर इच्छा मैं पूरी कर दूं।"