सुकेश से जुड़े वसूली मामले में पिंकी की ज़मानत याचिका पर एचसी ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के कथित जबरन वसूली मामले में आरोपी पिंकी ईरानी की ज़मानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को नोटिस भेजकर उनसे जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट अब 23 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा। ईरानी को नवंबर 2022 में ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किया गया था।