सुक्खू के शपथ ग्रहण में क्यों नहीं जाऊंगी, यह मेरा कर्तव्य है: प्रतिभा सिंह
हिमाचल प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण में शामिल होने को लेकर प्रदेश की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा है, "मैं शपथ ग्रहण में क्यों नहीं जाऊंगी?" उन्होंने कहा, "शपथ ग्रहण में जाऊंगी, वहां जाना मेरा प्रमुख कर्तव्य है।" वहीं, सुक्खू ने कहा, "विधायक के रूप में हम सिंह के नेतृत्व में काम करते हैं।"