सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल का सीएम मनोनीत होने पर भावुक हुईं उनकी मां
कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री मनोनीत होने के बाद सुक्खू की मां संसार देई के भावुक होने का वीडियो सामने आया है। भावी मुख्यमंत्री सुक्खू की मां ने कहा, "खुशी हुई है। मुख्यमंत्री बने हैं और हिमाचल की शोभा बढ़ी है। अच्छे-अच्छे काम करेंगे। कभी नहीं लगा था कि वह इस ऊंचाई तक पहुंचेंगे।"