सुदर्शन पटनायक ने पीएम मोदी को जीत की बधाई देते हुए पुरी में रेत से बनाई कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर पुरी (ओडिशा) के एक बीच पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई है। पटनायक ने कलाकृति पर लिखा है, "बधाई हो मोदी जी।" कलाकृति बनाने में कमल के फूल भी इस्तेमाल किए गए हैं। प्रधानमंत्री लगातार तीसरी बार वाराणसी (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से जीते हैं।