सुदर्शन पटनायक ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए ओडिशा में आमों से बनाई कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए पुरी (ओडिशा) में 500 किलोग्राम आम का इस्तेमाल कर एक कलाकृति बनाई है। सुदर्शन पटनायक ने 2,000 वर्गफीट क्षेत्र में यह कलाकृति बनाई है जिस पर 'चुनाव का पर्व देश का गर्व' और 'योर वोट योर वॉयस' लिखा है। बकौल पटनायक, कलाकृति को बनाने में 5 घंटे लगे हैं।