सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे: महादेव बेटिंग ऐप में ऐक्टर्स के नाम आने पर कंगना
महादेव बेटिंग ऐप मामले में कई ऐक्टर्स के नाम आने पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा है, "यह विज्ञापन मेरे पास 1 साल में 6 बार आया था...हर बार अमाउंट में कुछ करोड़ बढ़ा देते थे।" कंगना ने आगे कहा, "यह नया भारत है, सुधर जाओ वरना सुधार दिए जाओगे।" बकौल कंगना, उन्होंने हर बार विज्ञापन करने से इनकार किया।