सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए किया मनोनीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। पीएम मोदी ने कहा कि सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में सुधा मूर्ति का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने आगे कहा, "राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का ज़बरदस्त प्रमाण है।"