सुनक की पत्नी अक्षता ने यूके में बेस्ट ड्रेस्ड लोगों की 2023 की सूची में शीर्ष पर बनाई जगह
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी और इन्फोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति को टैटलर मैगज़ीन ने 2023 में यूके की बेस्ट ड्रेस्ड हस्तियों की सूची में पहला स्थान दिया है। इस सूची में कनाडाई कारोबारी याना पील, लेडी डेलमेनी और अभिनेता बिल नाय भी शामिल हैं। अक्षता का अपना फैशन लेबल 'अक्षता डिज़ाइन्स' है।