सुनने में आया है कि वाराणसी से शुरू किए गए एमवी गंगा विलास क्रूज़ में 'बार' भी है: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि वाराणसी (उत्तर प्रदेश) से डिब्रूगढ़ (असम) तक गंगा नदी में शुरू किए गए एमवी गंगा विलास क्रूज़ में 'बार' होने की बातें सुनने को मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अब तक वहां नाव में बैठकर पूजा-पाठ सुनते थे और वहां बताया जाता था कि तीर्थ स्थान में क्या करना है।

Load More